फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu 34 kg crystal stones and explosive materials recovered from an under-construction house in Garsa Valley

Kullu News: गड़सा घाटी में निर्माणाधीन घर से 34 किलो क्रिस्टल स्टोन और विस्फोटक सामग्री बरामद, मामला दर्ज

Sun, 26 Oct 2025 10:10 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 Oct 2025 10:10 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में एक निर्माणाधीन घर से 34 किलो क्रिस्टल स्टोन और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Kullu 34 kg crystal stones and explosive materials recovered from an under-construction house in Garsa Valley
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कुल्लू की गड़सा घाटी के नीणू नाला में वन विभाग की टीम ने एक निर्माणाधीन घर में दबिश देकर 34 किलो क्रिस्टल स्टोन और विस्फोटक सामग्री कब्जे में ली है। हालांकि, आरोपी एक अन्य साथी के साथ मौके से भागने में सफल रहा। क्रिस्टल स्टोन और विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद विभाग ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बीओ नीरज शर्मा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह वारंट की तामील करने के लिए नीणू नाला गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान में लगाए गए दरवाजे और खिड़कियों के बिल मांगे गए तो मालिक दिखा नहीं पाया। तलाशी के दौरान घर में 34 किलोग्राम क्रिस्टल स्टोन और विस्फोटक सामग्री का एक डिब्बा मिला। क्रिस्टल स्टोन पहाड़ों में पाया जाता है और इसकी कीमत लाखों में होती है। आरोपी और उसका साथी विस्फोटक सामग्री का एक डिब्बा उठाकर मौके से भाग गए। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। आरोपी के हाथ लगने के बाद ही पता चलेगा कि क्रिस्टल स्टोन उसने कहां से और किस उद्देश्य से लाया था।

विज्ञापन

पंद्रह नशा तस्करों की 27 करोड़ रुपये की संपत्तियां होंगी जब्त
पुलिस जिला कांगड़ा और नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गईं तस्करों की लगभग 27 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां जब्त होंगी। आधिकारिक प्राधिकरण से इन संपत्तियों को जब्त करने की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों पुलिस जिलों में 15 नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। इसमें 24.68 करोड़ पुलिस जिला नूरपुर और 2.84 करोड़ की संपत्ति कांगड़ा के तहत है।

नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए पुलिस इनकी संपत्तियों को भी जब्त कर रही है। इस वर्ष नूरपुर और कांगड़ा में 220 एनडीपीएस के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें करीब 70 मामले नूरपुर जिला पुलिस के अंतर्गत आते क्षेत्रों, जबकि डेढ़ सौ मामले जिला कांगड़ा के हैं। इनमें करीब 50 किलोग्राम चरस और 2.5 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन सीज की गई है। इसमें 1.5 किलो हेरोइन नूरपुर जबकि एक किलो कांगड़ा जिले के तहत पकड़ी गई है। उधर, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि 15 मामलों में नशा तस्करों की 27 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने की मंजूरी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed