फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur Kailash Yatra will commence via the Purvani route starting August 17; the Tangling route has been clo

Kinnaur Kailash Yatra: पूर्वनी के रास्ते कल से शुरू होगी दूसरे चरण की किन्नौर कैलाश यात्रा, तंगलिंग से हुई बंद

Sun, 16 Aug 2026 07:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Aug 2026 07:25 AM IST
सार

किन्नौर कैलाश यात्रा दूसरे चरण में पूर्वनी के रास्ते से 17 अगस्त से शुरू होगी। इस रास्ते से यह यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन
Kinnaur Kailash Yatra will commence via the Purvani route starting August 17; the Tangling route has been clo
किन्नौर कैलाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

किन्नौर कैलाश यात्रा दूसरे चरण में पूर्वनी के रास्ते से 17 अगस्त से शुरू होगी। इस रास्ते से यह यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। वहीं, तंगलिंग के रास्ते यह यात्रा शुक्रवार को संपन्न हो गई। शुक्रवार को तंगलिंग से यात्रा पर अंतिम जत्था रवाना हुआ। प्रशासन ने तंगलिंग के रास्ते यह यात्रा 30 जुलाई से 14 अगस्त तक संचालित की। 16 दिन चली यात्रा में इस यात्रा पर करीब चार हजार श्रद्धालु रवाना हुए। किन्नौर प्रशासन ने अब पूर्वनी के रास्ते किन्नौर यात्रा को संचालित करने का निर्णय लिया है। हर साल तंगलिंग और पूर्वनी के रास्ते इस यात्रा को एक साथ संचालित किया जाता था लेकिन इस बार प्रशासन ऐसा नहीं कर पाया।

विज्ञापन


इसलिए प्रशासन ने निर्णय लिया कि पूर्वनी के रास्ते भी इस यात्रा को एक सप्ताह तक संचालित किया जाएगा। यात्रा पर प्रतिदिन 50 ही श्रद्धालु जा सकेंगे। श्रद्धालुओं को पंजीकरण बेस कैंप पर ऑफलाइन ही होगा। इस बार ऑनलाइन की सुविधा नहीं होगी। पूर्वनी के रास्ते भी इस यात्रा को पूरा करने में दो ही दिन का समय लगेगा। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूर्वनी गांव की दूरी सड़क मार्ग से बहुत ज्यादा नहीं है। यह सफर मुख्य रूप से नेशनल हाईवे 5 और उससे जुड़ने वाले लिंक रोड के जरिये तय होता है। रिकांगपिओ से पूर्वनी पहुंचने में लगभग 30 से 45 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन


पिछले साल 7,253 श्रद्धालुओं ने किए थे शिवलिंग के दर्शन
साल 2025 में किन्नौर कैलाश की यात्रा को 1 जुलाई से 19 अगस्त तक संचालित किया गया था। पिछले साल 7,253 श्रद्धालुओं ने किन्नौर कैलाश शिवलिंग के दर्शन किए। इस बार यह यात्रा लोगों के विरोध, खराब रास्ते सहित अन्य कारणों से देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि किन्नौर कैलाश की यात्रा को 17 अगस्त से 23 अगस्त तक पूर्वनी के रास्ते संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed