फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kidney transplant facility may start in the first week of October in AIIMS Bilaspur

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में अक्तूबर के पहले सप्ताह शुरू हो सकती है किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा

Wed, 25 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

एम्स बिलासपुर में अक्तूबर के पहले सप्ताह में राज्य के लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल सकती है। 

विज्ञापन
Kidney transplant facility may start in the first week of October in AIIMS Bilaspur
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में राज्य के लोगों सुविधा मिलने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान 3 अक्तूबर को एम्स में कई बड़ी सौगातें देंगे। इस संस्थान में कई नई सुविधाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद नड्डा पहली बार बिलासपुर आ रहे हैं। वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट बिलासपुर एम्स भी जाएंगे। बताते चलें कि जुलाई में दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण के लिए बिलासपुर पहुंची थी। केंद्र सरकार ने एम्स बिलासपुर प्रबंधन को दिशा-निर्देश दिए थे कि यहां किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को शुरू करें, जिसके बाद प्रबंधन ने दिल्ली एम्स की टीम से निरीक्षण के लिए आग्रह किया था। टीम ने निरीक्षण के बाद सुविधा शुरू करने के सभी मानक सही पाए। हालांकि टीम ने लिखित रिपोर्ट नहीं दी है, जिसका एम्स प्रबंधन इंतजार कर रहा था, लेकिन अब जानकारी मिली है कि यह प्रक्रिया फाइनल स्टेज पर है। नड्डा के दौरे से पहले उसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए यहां के विशेषज्ञों, नर्सिंग ऑफिसर की टीम दिल्ली एम्स में डेढ़ माह की ट्रेनिंग कर चुकी है। नेफ्रोलॉजी विभाग में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के पद भी भरे जा चुके हैं। वर्तमान में यहां पांच डायलिसिस मशीनें काम कर रही हैं। नेफ्रोलॉजी सेवाओं में किडनी बायोप्सी, टनल्ड हेमोडायलिसिस कैथेटर की भी सुविधा मिल रही है। वहीं 5 अक्तूबर को एम्स का स्थापना दिवस है। पिछले ढाई साल में यहां कई बड़ी सेवाएं लोगों के लिए शुरू की गईं हैं। इनमें कई विभागों की आईपीडी, कार्डियोलॉजी जैसी सुविधाएं प्रमुख हैं। यहां कैंसर मरीजों को उच्च स्तरीय रेडियोथेरेपी की सुविधाएं दी जा रही हैं। रेडियोथेरेपी ब्लॉक में हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलरेटर, ब्रेकी थेरेपी, फोर-डी सिटी सिम्युलेटर जैसी उन्नत तकनीक से चिकित्सा प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स करेगा डोनर प्रोग्राम शुरू
किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स बिलासपुर डोनर प्रोग्राम भी शुरू करेगा। प्रोग्राम के तहत ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए विशेष ओपीडी में मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इसमें मरीज और किडनी देने वाले दोनों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सभी जांचें कराई जाएंगी। सब कुछ सही मिलने पर ही ट्रांसप्लांट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed