फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kasauli gang rape case Police record statements of more witnesses main witness victim friend refused

कसौली गैंग रेप मामला: पुलिस और गवाहों के लेगी बयान, मुख्य गवाह पीड़िता की सहेली के इंकार करने के बाद बदली दिशा

Fri, 17 Jan 2025 08:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 08:04 PM IST
सार

कसौली थाने में दर्ज गैंगरेप मामले में पुलिस को अभी तक ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है। जब मामला दर्ज हुआ था तो इसमें मुख्य गवाह पीड़िता की सहेली को बनाया गया था। मगर अब पीड़िता की सहेली ने इससे किनारा कर लिया है। 

विज्ञापन
Kasauli gang rape case Police record statements of more witnesses main witness victim friend refused
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कसौली थाने में दर्ज गैंगरेप मामले की पुलिस अभी और गवाहों के बयान लेगी। इसमें जांच अधिकारी ने अभी कुछ और समय मांगा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को अभी तक ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके चलते ही कुछ गवाहों को दोबारा से बुलाया जाएगा। हालांकि, अभी पुलिस के पास कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के लिए 25 दिन बचे हैं। जब मामला दर्ज हुआ था तो इसमें मुख्य गवाह पीड़िता की सहेली को बनाया गया था। मगर अब पीड़िता की सहेली ने इससे किनारा कर लिया है। ऐसे में बीते 35 दिनों में पुलिस ने जो छानबीन की थी, उसकी दिशा बदल गई है।

विज्ञापन


पुलिस अब इसमें पीड़िता से भी अन्य गवाहों के बारे में भी पूछ रही है। इसमें होटल प्रबंधक और कर्मचारियों से पहले ही पूछताछ हो चुकी है। अब पुलिस पीड़िता से ऐसे व्यक्तियों के बारे में पूछताछ कर रही है, जो घटना के समय उन्हें मिले थे। पीड़िता ने जिनके नाम पहले बताए थे, उनमें ज्यादात्तर लोगों से पूछताछ पुलिस पहले ही कर चुकी है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस के लिए डेढ़ साल पुराने मामले में जरूरी सबूत जुटाने मुश्किल हो गए हैं। उधर, डीएसपी परवाणू मेहर पंवर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच अधिकारी ने अभी कुछ और गवाहों से पूछताछ करनी है। अभी तक कई गवाहों से पहले भी पूछताछ हुई है। पुलिस तय समय पर मामले की रिपोर्ट तैयार कर सौंप देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed