फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth will get employment opportunity, campus interview in ITI on 15th

Kangra News: युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, आईटीआई में कैंपस साक्षात्कार 15 को

Sat, 12 Jul 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 12 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth will get employment opportunity, campus interview in ITI on 15th
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बैजनाथ में 15 जुलाई को कैंपस साक्षात्कार होंगे। संस्थान की प्रधानाचार्य रीता शर्मा ने बताया कि बद्दी की वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड कंपनी द्वारा 10वीं, 12वीं, आईटीआई तथा स्नातक उत्तीर्ण युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को पहले आठ माह तक 12,750 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड तथा उसके बाद 13,064 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। कंपनी हर छह माह की पूर्ण उपस्थिति (144 दिन) पर 550 रुपये प्रोत्साहन राशि भी देगी। इसके अतिरिक्त चयनित युवाओं को हॉस्टल सुविधा तथा लोन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, चार पासपोर्ट आकार के फोटो व अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। साक्षात्कार के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। लड़कों का न्यूनतम वजन 50 किलो और लड़कियों का 45 किलो होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न ट्रेडों की खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू
प्रधानाचार्य रीता शर्मा ने बताया कि आईटीआई बैजनाथ में इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल, फिटर, कॉस्मेटोलॉजी व वेल्डर ट्रेडों में रिक्त सीटों को भरने के लिए 11 जुलाई से प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन अथवा संस्थान में आकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय अभ्यर्थियों को 10वीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, प्रमाणित हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed