फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth who stopped Chief Minister's convoy taken into police custody

Kangra News: पुलिस हिरासत में लिए मुख्यमंत्री का काफिला रोकने वाले युवक

Wed, 22 Jan 2025 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth who stopped Chief Minister's convoy taken into police custody
बरियाल (कांगड़ा)। जरपाल गांव में शनिदेव मंदिर के पास जवाली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला रोकने के चलते पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। सीएम का काफिला रोकने वाला युवक बेरोजगार वेटनरी फार्मासिस्ट है और उसने रोजगार के लिए सीएम को ज्ञापन सौंपा था। वहीं, उसका वीडियो बनाने वाला भी गांव का ही युवक है, जिसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उधर, पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पूछताछ के लिए गुरमीत को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह सब विधायक के इशारे पर हुआ : अर्जुन
युवकों को हिरासत में लिए जाने पर जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब जवाली विधायक के इशारे पर हो रहा है, जो निंदनीय है। जरपाल के बेरोजगार केवल मुख्यमंत्री से अपनी समस्या को लेकर मिला था और लोकतंत्र में कोई भी निवासी अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से कहीं भी मिल सकता है। जबकि जवाली के केहरियां में भी मुख्यमंत्री के काफिले को अचानक रोक कर जनता ने अपनी समस्याएं बताई थीं, पर उनके खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, जरपाल में मुख्यमंत्री ने स्वयं गाड़ी रुकवाकर युवक की समस्या को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed