{"_id":"6ab67d36f382147f310ba5da","slug":"successful-bus-trial-conducted-on-the-dhangar-dhar-via-lunsu-road-kangra-news-c-95-1-kng1016-257805-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धंगड़-धार वाया लुन्सू सड़क पर किया बस का सफल ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धंगड़-धार वाया लुन्सू सड़क पर किया बस का सफल ट्रायल
Sat, 26 Sep 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
धंगड़-धार वाया लुन्सू सड़क पर बस ट्रायल के दौरान पूजा करते ग्रामीण और अधिकारी। -स्रोत : जागरूक प
गुलेर (कांगड़ा)। धंगड़-धार वाया लुन्सू सड़क पर शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस का सफल ट्रायल किया गया। इस नए मार्ग पर पहली बार बस पहुंचते ही ग्रामीणों में नियमित बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जग गई है। एचआरटीसी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क को बस संचालन के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाया गया।
सड़क पर पहली बार बस दौड़ती देख विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और फूल-मालाओं से बस का जोरदार स्वागत किया। धार के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह सहित स्थानीय लोगों ने कहा कि यह उनके लंबे इंतजार के बाद बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विधायक कमलेश ठाकुर से इस मार्ग पर जल्द नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि देहरा से गुलेर, धंगड़, धार वाया लुन्सू होते हुए भेड़ी तक रूट चलाया जा सकता है। भेड़ी से यह सड़क लंज-रानीताल मुख्य मार्ग से जुड़ती है, जिससे दर्जनों गांवों की जनता को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर धंगड़ पंचायत प्रधान सोनी देवी, पूर्व प्रधान रणजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश चौधरी, केसीसी बैंक निदेशक सुनील कश्यप, महासचिव इंद्र शर्मा, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष शर्मा, लोनिवि के सहायक अभियंता नीरज ठाकुर और नायब तहसीलदार हरिपुर कमल शर्मा मौजूद रहे।