फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth missing for two days found dead in Mansimbal ravine

Kangra News: मनसिंबल खड्ड में मृत मिला दो दिन से लापता युवक

Tue, 11 Feb 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth missing for two days found dead in Mansimbal ravine
भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत गांव मनसिंबल से दो दिन से लापता युवक मंगलवार को मनसिंबल खड्ड में मृत मिला। युवक राजन के घर से लापता होने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर छानबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो इसकी शिकायत सोमवार को भवारना पुलिस में की थी। मंगलवार दोपहर बाद जब स्थानीय लोग और राजन के रिश्तेदार तलाश कर रहे थे तो उसका शव मनसिंबल के साथ लगती खड्ड में बरामद हुआ। राजन के कपड़े खड्ड से थोड़ी दूर पड़े हुए थे।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि युवक नहाने के लिए पानी की तरफ गया था और वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है। उधर, भवारना थाना के कार्यकारी प्रभारी राम स्वरूप ने बताया कि शव पर कोई चोटों के निशान नहीं है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को दे दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed