फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth injured in sharp-edged weapon attack, three arrested

Kangra News: तेजधार हथियार से हमले में युवक घायल, तीन गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 02:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in sharp-edged weapon attack, three arrested
जवाली (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत कैहरियां में एक युवक को तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। युवक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घायल युवक के सिर में टांके लगे हैं और जवाली अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस थाना में संजीव कुमार निवासी कैहरियां ने शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त विकास गुलेरिया निवासी कैहरियां अपनी कार से सिद्धाथा से जवाली की तरफ आ रहे थे कि कार से ही जवाली से सिद्धाथा की तरफ जा रहे कवि ठाकुर ने उनसे बहस की। इसके बाद कवि ठाकुर कार को लेकर आगे चला गया और जब वे भी कार को लेकर कैहरियां पहुंचे तो कवि ठाकुर अन्य दो युवकों के साथ वहां पहुंच गया। संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दोबारा बहस शुरू की और इसी दौरान कवि ठाकुर, शुभम और नितेश राणा ने उनके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे उनके सिर में चोटें आई हैं। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि संजीव कुमार की शिकायत पर कवि ठाकुर, शुभम और नितेश राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed