फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth injured in Shahpur road accident dies

Kangra News: शाहपुर सड़क हादसे के घायल युवक ने तोड़ा दम

Tue, 27 Feb 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 27 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in Shahpur road accident dies
शाहपुर (कांगड़ा)। बस और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की उपचार के दौरान टांडा में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हैप्पी कुमार पुत्र पप्पू राम निवासी द्रमण के रूप में हुई है। वह विवाहित था और दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था। शाहपुर पुलिस थाना के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात स्कूटी सवार युवक रिहलू रोड की तरफ से शाहपुर बाजार की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान एचआरटीसी की बस जो कि चंबा से परमाणु की तरफ जा रही थी। जब यह बस शाहपुर चौक में पहुंची तो स्कूटी के साथ जोरदार टक्कर हो गई।मौके पर पहुंची शाहपुर थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाया गया है। उसके बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। इसके बाद घायल युवक की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। एसएचओ शाहपुर सुरेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


दोस्त को छोड़कर वापस आ रहे थे



शाहपुर (कांगड़ा)। हैप्पी कुमार (35) अपने पीछे पत्नी और दो साल का बेटा छोड़ गए हैं। वह द्रमण में दुकान करते थे। हैप्पी रात को अपने दोस्त को उसके घर भनाला छोड़कर वापस आ रहे थे। जब वह शाहपुर बाजार में पहुंचे तो बस के साथ उसकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed