फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth being robbed in the name of job by creating fake companies

फर्जी कंपनियां बनाकर नौकरी के नाम पर लूटे युवा

Sat, 07 Aug 2021 08:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Youth being robbed in the name of job by creating fake companies
धर्मशाला। बढ़ती बेरोजगारी के मौजूदा दौर में शातिर भी युवाओं को लूटने के लिए नए-नए और हाईटैक तरीके अपना रहे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में अब युवाओं को नौकरी देने के नाम पर वर्दी के लिए पैसे मांगकर लूटा जा रहा है। इसके लिए चंडीगढ़ जैसे शहरों में फर्जी कंपनियां बनाई जा रही हैं। इन फर्जी कंपनियों की बाकायदा वेबसाइट भी बनाई जा रही है।
इन वेबसाइटों के जरिये युवाओं से नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। ये फर्जी कंपनियां अब तक कई युवाओं को रोजगार देने के नाम पर लूट चुकी हैं। नूरपुर वासी रमन कुमार ने बताया कि वे भी इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस साल फरवरी माह में उन्होंने चंडीगढ़ की एक कंपनी की वेबसाइट पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। कंपनी ने बैंक में कैश वैन के ड्राइवर की नौकरी के लिए उन्हें चंडीगढ़ इंटरव्यू के लिए बुलाया था। इंटरव्यू के लिए जब वह चंडीगढ़ पहुंचा तो उनका चयन कर लिया गया था। कंपनी ने 18,500 रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कही थी। तभी उस फर्जी कंपनी के लोगों ने वर्दी सिलवाने के नाम पर उससे बारह सौ रुपये मांग लिए। उन्होंने बताया कि उस दिन 15 और युवाओं से भी इसी तरह वर्दी के नाम पर 1200-1200 रुपये वसूले गए। उसके बाद मार्च तक घर पर कोई ज्वाइनिंग लेटर न मिलने से कंपनी से फोन पर संपर्क करना चाहा, तो सभी फोन बंद आए। उन्होंने बताया कि इस तरह से यह कंपनी और पता नहीं कितने युवाओं को लूट चुकी होगी। उन्होंने बताया कि उसके बाद एक और कंपनी से भी नौकरी के लिए फोन आया था। उसने भी 4500 रुपये की मांग की थी, लेकिन पहले के अनुभव से सबक लेते हुए उन्होंने इस बार पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट्स की अच्छे से करें पड़ताल करें: अशोक रत्न
डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने युवाओं से इस तरह के फर्जीवाड़े के प्रति सजग और सचेत रहने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि युवा रोजगार संबंधी या दूसरी तमाम तरह की वेबसाइटों पर जाने से पहले उनकी प्रमाणिकता की अच्छी तरह से जांच कर लें। प्रमाणिकता साबित होने के बाद ही युवा इन वेबसाइटों पर जाएं और उन पर उपलब्ध सेवाएं लें। अगर किसी भी वेबसाइट के फेक होने पर संदेह हो, तो उस पर जानें से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed