फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Workers should be ready for elections from now on: Sanjay Dutt

कार्यकर्ताओं के जोश से साफ जिला में होगी कांग्रेसी की जीत: संजय दत

Mon, 27 Jun 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Workers should be ready for elections from now on: Sanjay Dutt
ंचरुखी में हुई कांग्रेस की बैठक में लोग - फोटो : Kangra
पंचरुखी (कांगड़ा)। कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि जयसिंहपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए। साथ ही समितियों का गठन कर धरातल पर काम के लिए जुट जाएं। पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता ही हैं और जिस संख्या में वह आए हैं, उससे साफ है जयसिंहपुर ही नहीं, बल्कि जिला कांगड़ा में कांग्रेस की जीत का बिगुल बजेगा।
विज्ञापन

वह जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचरुखी में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। जयसिंहपुर के पूर्व विधायक यादवेंद्र गोमा ने उन्हें टोपी ओर शॉल भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं से यह भी आग्रह किया कि जोश में होश को खोना नहीं है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। जनता को भाजपा सरकार ने प्रताड़ित कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पिछले चुनावों की समीक्षा करें और जो बूथ कमजोर रहे हैं, इस बार उन पर जरूर बढ़त होनी चाहिए। कहा कि इसे लेकर कांग्रेस जल्दी ही जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। कहा कि कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के पदचिह्नों पर चलकर आगे बढ़ना है। वहीं पंचरुखी में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जयसिंहपुर के पूर्व विधायक गोमा ने भी संबोधित किया और सबका आभार जताया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, जिला पार्षद सदस्य संजय राणा, अजय महाजन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed