फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Workers in the industrial area Chanaur are angry over not getting their wages

Kangra News: औद्योगिक क्षेत्र चनौर में वेतन न मिलने पर श्रमिकों में रोष

Wed, 02 Apr 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 02 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Workers in the industrial area Chanaur are angry over not getting their wages
औद्योगिक क्षेत्र चनौर में एक उद्योग में वेतन न मिलने पर गेट पर खड़े श्रमिक।  स्रोत: पाठक
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र चनौर में स्थित एक उद्योग के श्रमिकों ने प्रबंधन पर आठ माह से वेतन न देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को वेतन न मिलने के विरोध में श्रमिकों ने उद्योग के गेट पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया। श्रमिक श्रवण कुमार और अमित ने बताया कि प्रबंधन ने 31 मार्च को भुगतान का भरोसा दिलाया था। मगर अब सभी अधिकारी सामान समेट कर जा चुके हैं। वेतन के बारे में बात करने पर किसी से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। श्रमिक रिंपी ने बताया कि पिछले साल जून में उन्हें पगार नहीं मिली। अगस्त तक तीन-चार किस्तों में उन्हें भुगतान किया गया, लेकिन अगस्त के बाद आज तक उन्हें एक बार भी वेतन नहीं मिला है। प्रबंधन उन्हें आज-कल कर लगातार टाल रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि इस मामले में दखल देकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed