फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Worker dies after being hit by train

Kangra News: ट्रेन की चपेट में आने से कामगार की मौत

Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by train
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कंदरोड़ी के तहत कंदरोड़ी रेलवे ट्रैक के पास रेलवे मजदूर की सुबह करीब साढ़े दस बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया था। वहीं ट्रेन चालक ने दुर्घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने पुलिस चौकी कंदरोड़ी के प्रभारी विक्रमजीत सिंह को घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि कामगार ट्रेन की पटरियों के पास गड्डा खोद रहा था और पीछे से तेजरफ्तार से आई ट्रेन ने उसे साइड मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अरमान अली पुत्र अकबर अली गांव धीगरपुर मूलवान जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है। युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। उन्होंने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed