फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women will be empowered by the Nari Shakti Vandan Act: Sudhir

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं : सुधीर

Fri, 17 Apr 2026 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 17 Apr 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
Women will be empowered by the Nari Shakti Vandan Act: Sudhir
मोदी सरकार ने बदली तस्वीर, नारी सशक्तीकरण अब नीति नहीं, राष्ट्रीय शक्ति : बिंदल
विज्ञापन

धर्मशाला के सामुदायिक भवन में वीरवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कोतवाली बाजार स्थित सामुदायिक भवन में वीरवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, सुलह के विधायक विपिन परमार और कांगड़ा के विधायक पवन काजल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की ओर से एक विशाल पदयात्रा भी निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि आजादी के सात दशकों बाद भी महिलाओं को उनके वास्तविक राजनैतिक अधिकार मिलने में लंबा समय लग गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, यह ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही संभव हो पाया है। अगले लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण से मातृ शक्ति न केवल सशक्त होगी, बल्कि देश के विकास में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। डॉ. बिंदल ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह अधिनियम नए भारत की आधारशिला है, जहां हर नारी सुरक्षित और आत्मनिर्भर होगी। भाजपा सशक्त नारी, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला कांगड़ा अध्यक्ष सचिन शर्मा, राकेश शर्मा और विश्व चक्षु, शाश्वत कपूर, तपन मिन्हास, डॉ. (कर्नल) रीता डढवाल, डॉ. वासु सिंह, ज्योति चंदेल, सीमा चंदेल, अंजला कुमारी, शुभ्रा गुप्ता, अनुराधा शर्मा, रविता भारद्वाज, शकुन मनकोटिया, शीला सलूजा और रंजू रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed