फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   women died in accident

मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

Wed, 26 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Wed, 26 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
women died in accident
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी डमटाल के तहत बुधवार सुबह मोहटली रेलवे फाटक पर एक वृद्ध महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की पहचान त्रिशला देवी (75) पत्नी नाथी राम निवासी हलेर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला बुधवार सुबह 9 बजे मोहटली फाटक बंद होने के चलते निचली तरफ रेलवे लाइन क्रॉस करने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन


 इसी दौरान पठानकोट से जालंधर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से बुरी तरह कुचली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे फाटक पर मौजूद कर्मचारी ने इस हादसे की सूचना डमटाल पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा रेलवे पुलिस कांगड़ा को सूचित किया गया। रेलवे पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed