{"_id":"6b088a5d134c14f58b0e56bb","slug":"trials-for-the-selection-of-the-under-14-district-cricket-team-will-be-held-on-november-29-kangra-news-c-399-dsl1018-558071-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अंडर-14 जिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए 29 नवंबर को होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अंडर-14 जिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए 29 नवंबर को होंगे ट्रायल
Fri, 27 Nov 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में सुबह 9 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया, एक सितंबर 2012 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) की ओर से जिला अंडर-14 लड़कों की क्रिकेट टीम के चयन के लिए 29 नवंबर को ओपन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल नगर परिषद मैदान कांगड़ा में सुबह 9 बजे से होंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि ट्रायल में 1 सितंबर 2012 या उसके बाद जन्मे हिमाचली खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए एचपीसीए पंजीकरण अनिवार्य है। जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है, वे ट्रायल स्थल पर भी पंजीकरण करवा सकेंगे।
खिलाड़ियों को क्रिकेट किट, मूल जन्म प्रमाणपत्र और बोनोफाइड से संबंधित दस्तावेज लाने होंगे। हिमाचल से बाहर जन्मे खिलाड़ियों को प्रदेश में पिछले दो वर्षों की स्कूली शिक्षा का रिकॉर्ड भी प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
चयन समिति में युधिष्ठिर कटोच अध्यक्ष होंगे। नागेश्वर मनकोटिया, उदय जम्वाल, कैलाश मनहास और जतिन कालरा सदस्य और असीम अग्रवाल संयोजक होंगे। चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।