{"_id":"6643ee9e5a9791dd11051d44","slug":"woman-and-elderly-missing-in-palampur-case-registered-kangra-news-c-399-1-sml1046-143627-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में महिला और बुजुर्ग लापता, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में महिला और बुजुर्ग लापता, मामला दर्ज
Wed, 15 May 2024 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के साथ लगते दो गांवों से एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर से अचानक लापता हो गए हैं। दोनों के परिजनों में पंचरुखी पुलिस ने लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, थाना प्रभारी पंचरुखी नंदलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों के परिजनों के शिकायत पर लापता होने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद महिला का पति सोशल मीडिया पर सामने आया है।
उसने कहा कि उसकी पत्नी एक बुजुर्ग के साथ भागी है और उनका एक साल से प्रेम प्रसंग चला हुआ था। जानकारी के अनुसार पालमपुर के साथ लगते गांव से एक 45 साल की महिला अपने घर से अचानक लापता हो गई है। जबकि इसी गांव के साथ लगते एक अन्य गांव से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति भी लापता हो गया है। दोनों के एक साथ लापता होने से अब इलाके में भी लोग कई सवाल उठ रहे हैं।