फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Winter arrives in Dharamshala; markets stocked with warm clothing.

Kangra News: धर्मशाला में ठंड की दस्तक, बाजारों में सजे गर्म कपड़े

Wed, 14 Oct 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Winter arrives in Dharamshala; markets stocked with warm clothing.
उमेश, कचहरी
धर्मशाला। तापमान में गिरावट आने से जिले में हल्की ठंड शुरू हो गई है। सुबह और शाम के समय ठंड से बचने के लिए लोग अभी से गर्म कपड़ों की खरीदारी में जुट गए हैं। बाजारों में सर्दियों का नया स्टॉक पहुंचना शुरू हो गया है, जिससे व्यापारिक रौनक काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

दुकानों में इन दिनों हल्की ठंड के हिसाब से कपड़े बिक रहे हैं। लोग हल्के गर्म टॉप, गर्म सूट, कोट और ऊन की कमरी की ज्यादा मांग कर रहे हैं। वहीं, लड़कों के कपड़ों में जिपर, स्वेटशर्ट और हल्की स्वेटर की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

दुकानों में अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी के परिधान पहुंच चुके हैं और ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि महिलाओं के गर्म टॉप 300 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपर और जैकेट 700 रुपये से शुरू होकर 2000 रुपये तक हैं, जबकि गर्म सूट भी लगभग 700 रुपये से शुरू हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तापमान और लुढ़कने पर गर्म कपड़ों की मांग में इजाफा होगा।

इस बार धर्मशाला में गर्म कपड़ों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती महंगाई के चलते इस बार हर कपड़े के दाम में 50 से 100 रुपये तक की वृद्धि हुई है। ऐसे में ग्राहकों को खरीदारी के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।

उमेश, कचहरी

उमेश, कचहरी

उमेश, कचहरी

उमेश, कचहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed