फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students took immediate action as the siren sounded, practicing safety drills in schools and colleges.

Kangra News: सायरन बजते ही संभले विद्यार्थी, स्कूल-कॉलेजों में बचाव का किया अभ्यास

Wed, 14 Oct 2026 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Students took immediate action as the siren sounded, practicing safety drills in schools and colleges.
कोटला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी में प्रधानाचार्य विजय कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। थीम ''रेसिलियंस स्टार्ट्स एट होम'' रही। आपदा प्रबंधन अधिकारी राजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को सुरक्षा उपाय बताए। इस दौरान ड्रॉप, कवर और होल्ड सहित सर्च एंड रेस्क्यू की मॉक ड्रिल कराई गई। पोस्टर मेकिंग में श्वेता शर्मा पहले, अर्पित सान्याल दूसरे और सारिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में तनवी ठाकुर प्रथम, शिवानी द्वितीय और रीतिका तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में नौवीं कक्षा ने बाजी मारी। कार्यक्रम में 281 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ढलियारा कॉलेज में 1060 लोगों ने लिया प्रशिक्षण
देहरा। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में होमगार्ड और अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल करवाई। प्राचार्य प्रो. सुशील शर्मा की अध्यक्षता में हुए अभ्यास में 1021 विद्यार्थियों और 39 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। टीम ने आग और भूकंप के समय सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार का अभ्यास कराया। आपदा प्रबंधन समिति सदस्य डॉ. कपिल सूद ने कहा कि हिमाचल भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। इसलिए आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना जरूरी है।
विज्ञापन


आर्य कॉलेज नूरपुर में संगोष्ठी और प्रतियोगिता
गंगथ। राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में आपदा प्रबंधन विषय पर संगोष्ठी और प्रतियोगिताएं हुईं। भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सत्य प्रकाश ने विद्यार्थियों को आपदाओं के प्रकार और भौगोलिक जोखिमों की जानकारी दी। इसके बाद हुई पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कैडेट अंजलि ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने विजेताओं को पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड कॉलेज धर्मशाला में सुरक्षित निकासी का अभ्यास
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (बीएड कॉलेज) धर्मशाला में भूकंप से बचाव को लेकर मॉक इवैक्यूएशन ड्रिल हुई। कॉलेज के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ने ''समर्थ'' कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन किया। पूर्वाह्न 11 बजे चेतावनी सायरन बजते ही सभी शिक्षक और विद्यार्थी तय नियमों के तहत सुरक्षित बाहर निकले। प्राचार्य डॉ. आरएस गिल ने कहा कि ऐसे अभ्यासों से आपदा के समय नुकसान को कम किया जा सकता है। सेल प्रभारी प्रो. युगराज सिंह ने बताया कि परिसर में यह अभ्यास नियमित तौर पर कराया जाता है।


परागपुर स्कूल में ''झुको, ढको और पकड़ो'' का अभ्यास
परागपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर (सीबीएसई) में प्रधानाचार्य मुनीश शर्मा के मार्गदर्शन में भूकंप रोधी मॉक ड्रिल हुई। छात्रों को ''झुको, ढको और पकड़ो'' तकनीक का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों को बिना घबराए और बिना धक्का-मुक्की किए सुरक्षित खुले मैदान में पहुंचने के निर्देश दिए गए। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को परखना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed