फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Foundation stone for sports hostel likely to be laid in December.

Kangra News: दिसंबर में हो सकता है स्पोर्ट्स हॉस्टल का शिलान्यास

Wed, 14 Oct 2026 02:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone for sports hostel likely to be laid in December.
धर्मशाला। धर्मशाला में खिलाड़ियों के लिए प्रस्तावित स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो दिसंबर में इसका शिलान्यास होगा। प्रदेश सरकार ने निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विभागीय स्तर पर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

हॉस्टल बनने से धर्मशाला में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी। अभी खिलाड़ियों को आवास के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

उन्हें खेल प्रतिभा निखारने के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। विभाग परियोजना की डीपीआर तैयार कर रहा है। अगले माह तक डीपीआर तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
स्पोर्ट्स हॉस्टल बनने से जिले के खेल ढांचे को मजबूती मिलेगी। दूरदराज से आने वाले युवा खिलाड़ियों को कम खर्च पर सुरक्षित आवास और खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को पेशेवर स्तर पर खेल तकनीक सुधारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

----------
स्पोर्ट्स हॉस्टल निर्माण के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले माह तक डीपीआर पूरी होने की उम्मीद है। सरकार ने तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर दिसंबर में शिलान्यास कराया जाएगा। -रवि शंकर, जिला खेल अधिकारी, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed