फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Will increase skill, burden of books

कौशल बढ़ाएगी, किताबों के बोझ से मुक्त करेगी नई शिक्षा नीति: रेखा

Sat, 03 Jul 2021 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Will increase skill, burden of books
धर्मशाला। नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत का रास्ता बनाने वाली नीति है। इस नीति में कौशल, प्रौद्योगिकी, आकलन, मूल्यांकन के साथ-साथ बच्चों को किताबों के बोझ से अलग व्यावहारिक शिक्षा पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पूरे देश में नई शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला पहला प्रदेश बना है। यह बात रेखा कपूर उपनिदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा ने शनिवार को अरविंद सोसायटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित जिला स्तरीय वेबिनार में कही।
विज्ञापन

वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं।
वहीं अरविंद सोसायटी के जिला समन्वयक मानव प्रदीप ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 पर जिला कांगड़ा के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक, उच्च शिक्षा कांगड़ा रेखा कपूर और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना समन्वयक विनोद चौधरी और एनईपी टास्क फोर्स हिमाचल प्रदेश के सदस्य डॉ. जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे। इन सभी शिक्षा अधिकारियों के साथ सभी ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च शिक्षा के बीआरसीसी सहित लगभग 6000 से ज्यादा शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सोसायटी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख अशोक शर्मा ने बताया कि अरविंद सोसायटी पूरे देश के शिक्षकों को एनईपी-2020 पर प्रशिक्षण देने का काम कर रही है। शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि उन्हें ही यह जमीनी स्तर तक लागू करनी है। वहीं विनोद चौधरी डीपीओ कांगड़ा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग इस आपदा के दौर में भी सभी बच्चों तक पहुंचने का काम लगातार कर रहा है। नई शिक्षा नीति को लागू करते हुए हमने कांगड़ा जिले में भी राज्य की तर्ज पर ही एनईपी टास्क फोर्स का गठन किया है। वहीं, डॉ. जोगिंद्र सिंह सदस्य राज्य एनईपी टास्क फोर्स ने भी शिक्षा विभाग की ओर से उठाए जा रहे कदमों बारे विस्तार से चर्चा की। इसके पश्चात वेबिनार के प्रशिक्षक जगत चौधरी ने एनईपी-2020 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed