फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Workshop launched to develop a dictionary of idioms

Kangra News: मुहावरा कोश तैयार करने के लिए कार्यशाला शुरू

Tue, 03 Nov 2026 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Workshop launched to develop a dictionary of idioms
धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी और पंजाबी मुहावरा कोश के निर्माण के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला सोमवार को शुरू हुई। यह कार्यशाला दो से छह नवंबर तक चलेगी। यह इस विषय पर आयोजित शृंखला की तीसरी कार्यशाला है। इससे पहले केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में दो कार्यशालाएं हो चुकी हैं। शृंखला में कुल पांच कार्यशालाएं होंगी। सभी कार्यशालाओं के समापन के बाद मुहावरा कोश का प्रकाशन होगा। कार्यशाला का आयोजन पंजाबी एवं डोगरी विभाग और हिंदी एवं भारतीय भाषा विभाग ने किया है। यह केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के सहयोग से आयोजित हो रही है। इसमें दोनों भाषाओं के मुहावरों का संकलन, विश्लेषण और तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा। मुहावरों की संरचना, अर्थ, प्रयोग और सांस्कृतिक संदर्भों पर मंथन होगा। कार्यशाला के संरक्षक कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल और अध्यक्ष कुलाधिपति पद्मश्री प्रो. हरमोहिंदर सिंह बेदी हैं। डॉ. मलकीयत सिंह इसके संयोजक हैं। चंडीगढ़ से प्रो. सुखदेव सिंह मिन्हास, पटियाला से डॉ. रजनी, होशियारपुर से डॉ. धर्मपाल साहिल और विभागाध्यक्ष प्रो. नरेश कुमार विशेषज्ञ के रूप में जुड़े हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed