{"_id":"65ee20db7f16bdf76407c647","slug":"why-does-congress-remember-mahila-samman-nidhi-only-during-elections-trilok-kangra-news-c-95-1-kng1003-128183-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को चुनाव के समय ही क्यों आती है महिला सम्मान निधि की याद : त्रिलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को चुनाव के समय ही क्यों आती है महिला सम्मान निधि की याद : त्रिलोक
Mon, 11 Mar 2024 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं से छल कर रही है। जिस तरह से विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के नाम पर फ़ॉर्म भरवाए गए उसी प्रकार इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार महिलाओं से सम्मान निधि के नाम पर फिर से फ़ॉर्म भरवा रही है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह बेनक़ाब हो गई है।
प्रदेश के लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। प्रदेश के लोग लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की कारगुजारियों का करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने महिला सम्मान निधि के जो फ़ॉर्म भरवाए गए थे उन फॉर्म का क्या हुआ और चुनाव आते ही कांग्रेस को महिला सम्मान निधि की याद क्यों आती है। कपूर ने कहा कि महिला सम्मान निधि के न तो नियम स्पष्ट हैं और न ही कोई अधिसूचना जारी हुई है। सबसे हैरानी की बात ये है कि दो हफ़्ते पहले पारित बजट में भी इस योजना का कोई ज़िक्र नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सरकार इस योजना को कैसे शुरू करेगी और कौन से लोग इस इस योजना के पात्र होंगे।