फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Wherever the body parts of Bhagwati Mata fell, a Shaktipeeth was built there: Sumit Shastri

भगवती माता के जहां भी अंग पतन हुए, वहां बना एक शक्तिपीठ : सुमित शास्त्री

Sun, 02 Feb 2025 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Feb 2025 05:16 AM IST
विज्ञापन
Wherever the body parts of Bhagwati Mata fell, a Shaktipeeth was built there: Sumit Shastri
रक्कड़ (कांगड़ा)। स्वस्थानी माता मंदिर रक्कड़ पंजपीरी में आयोजित व्रत कथा के दूसरे दिन पंडित सुमित शास्त्री ने कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवती सती जब अपने पिता दक्ष के घर यज्ञ में पहुंची, तब वहां भगवान शिव के लिए कोई भी स्थान न देखकर बड़ी दुखी हुई और योगाग्नि प्रकट कर उसमें भस्म हो गई।
विज्ञापन

भगवती माता के जहां भी अंग पतन हुए वहां एक शक्तिपीठ बना। शास्त्रों में वर्णन आता कि जो भी मनुष्य एक शक्तिपीठ का भी विधिवत पूजन कर ले तो उसका जीवन सफल हो जाता है। माता सती का अगला जन्म हिमालय की पत्नी मेनका के यहां पार्वती के रूप में हुआ। ऐसा वर्णन आता है कि पार्वती ने स्वस्थानी माता का दिव्य व्रत अनुष्ठान किया और पति रूप भगवान शिव को पाया।
विज्ञापन

कथा के बीच सुंदर भजन सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आ जाओ... व मेरा दिल नईयों लगदा कृष्णा ने भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। कथा में आचार्य रमेश, मीतू शर्मा, रणजीत, संजीव सोनू, श्यामा, इंदु, रजनी और सुषमा आदि ने भाग लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed