{"_id":"625475242ce03b1687328949","slug":"wheat-harvesting-on-head-procurement-centers-not-yet-open-kangra-news-sml4054130184","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरा में अनाज मंडी और खरीद केंद्र न बनने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरा में अनाज मंडी और खरीद केंद्र न बनने से किसान परेशान
विज्ञापन
इंदौरा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए किसान संघर्ष समिति मंड क्षेत्र इकाई के सदस्य।
- फोटो : Kangra
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। मंड क्षेत्र में फसल खरीदने में सरकार असफल रही है। इससे किसान अप्रैल 2021 से परेशान हो रहे हैं और थक-हारकर इन्हें कम दाम पर फसल बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उपमंडल इंदौरा की किसान संघर्ष समिति मंड क्षेत्र इकाई के किसानों ने यह आरोप लगाए। उन्होंने किसान मोर्चा संयोजक राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपमंडल अधिकारी इंदौरा सोमिल गौतम को सौंपा है।
प्रताप सिंह नेबताया कि फसल खरीद का तरीका एकदम गलत है। ठेकेदारी सिस्टम और टोकन सिस्टम बंद होना चाहिए। फसल खरीद पंजाब पैटर्न पर आढ़तियों द्वारा होनी चाहिए। सरकार के पास काफी समय था, परंतु सरकार ने आज दिन तक इस क्षेत्र के लिए मंडियों या खरीद केंद्रों का निर्माण करना उचित नहीं समझा है। अब गेहूं की कटाई सिर पर है और किसान परेशान हैं। एक-दो जो मंडियां कागजों में बनाई गई हैं, उनका निर्माण कार्य भी अधूरा है।
उन्होंने मांग की है कि गेहूं, धान के साथ-साथ सरसों को भी खरीद में शामिल किया जाए। पराल, मलकाना, त्यौड़ा, सनौर, घड़रा, ठाकुरद्वारा, टांडा स्थानों पर गेहूं खरीद केंद्र खोले जाएं। इस अवसर पर राणा प्रताप, विजय कुमार, दीपक कुमार, प्रवीण कुमारी, बलदेव सिंह, जसबंत सिंह, किशोरी लाल, हरदेव सिंह, हेम राज, पंकज कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, हरदीप सिंह उपस्थित रहे।