{"_id":"6ae8a7d1365c7707480888d7","slug":"welcome-to-new-bams-students-at-paprola-ayurvedic-college-kangra-news-c-95-1-kng1023-264618-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पपरोला आयुर्वेदिक कॉलेज में नए बीएएमएस विद्यार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पपरोला आयुर्वेदिक कॉलेज में नए बीएएमएस विद्यार्थियों का स्वागत
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पपरोला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित बीएएमएस विद्यार्थियों के स्वागत के लिए प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। इसमें 51 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। नीट परीक्षा में 545.545 अंक प्राप्त कर रवि कुमार और जुहा नाज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। प्रधानाचार्य एवं चिकित्सालय निदेशक प्रो. डॉ. विजय चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ. पूजा ने स्वागत उद्बोधन में संस्थान के इतिहास, शैक्षणिक उपलब्धियों और आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उसके योगदान की जानकारी दी।
डॉ. मोनिका नाथ ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास महाविद्यालय की प्राथमिकता है। एंटी रैगिंग समिति ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को रैगिंग की रोकथाम तथा शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी दी। अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन भी किया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. विजय चौधरी ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवन जीने की समग्र जीवनशैली है। चिकित्सक बनने के लिए शैक्षणिक दक्षता के साथ सेवा भावना, करुणा और नैतिकता भी जरूरी है। कार्यक्रम के समापन पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय इकाइयों का भ्रमण करवाया गया। संवाद