Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Road connecting Mainjha to Neugal Bridge is in a dilapidated state

Kangra News: न्यूगल पुल से मैंझा को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल

Fri, 13 Nov 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Road connecting Mainjha to Neugal Bridge is in a dilapidated state
सुभाष कपूर, पालमपुर
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के साथ लगते मैंझा गांव को न्यूगल पुल से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खस्ता है। करीब एक दशक पहले इस सड़क पर तारकोल बिछाई गई थी। इसके बाद से लोक निर्माण विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

पूरी सड़क से तारकोल उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। यह सड़क अपर मैंझा के लोगों की जीवनरेखा है और रोजाना यहां से छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर विभाग केवल औपचारिकता निभाते हुए गड्ढों में मिट्टी डलवा देता है। यह मिट्टी पहली बारिश में ही बह जाती है जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


-------------
सड़क बने 10 साल हो गए हैं लेकिन दोबारा तारकोल नहीं डाली गई। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। -सुभाष कपूर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला और पालमपुर जाने के लिए यह मुख्य मार्ग लोगों को काफी सहूलियत देता है लेकिन खराब हालत के कारण सफर मुश्किल हो गया है। -विपिन कुमार, स्थानीय निवासी
करीब 10 साल पहले डाली गई तारकोल पूरी तरह उखड़ चुकी है जिससे सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। -संदीप राणा, पंचायत सदस्य
प्रशासन और विभाग से मांग है कि जल्द एस्टीमेट बनाकर सड़क पर नई टारिंग की जाए ताकि लोगों को राहत मिले और हादसों पर अंकुश लगे। -उत्तम गोस्वामी, स्थानीय निवासी

न्यूगल पुल से मैंझा गांव की सड़क का निरीक्षण कर लिया गया है। इसके लिए जल्द बजट का प्रावधान किया जाएगा। बजट उपलब्ध होते ही सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा। -राजेश चोपड़ा, एसडीओ एवं कार्यवाहक अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, भवारना

सुभाष कपूर, पालमपुर

सुभाष कपूर, पालमपुर

सुभाष कपूर, पालमपुर

सुभाष कपूर, पालमपुर

सुभाष कपूर, पालमपुर

सुभाष कपूर, पालमपुर

सुभाष कपूर, पालमपुर

सुभाष कपूर, पालमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed