Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Taxi operators and shopkeepers have warned of a hunger strike.

Kangra News: टैक्सी ऑपरेटरों और दुकानदारों ने दी अनशन की चेतावनी

Fri, 13 Nov 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Taxi operators and shopkeepers have warned of a hunger strike.
धर्मशाला के उपायुक्त का मांगों के लिए मांग पत्र देने के बाद अपनी बात रखते हुए संयुक्त संघर्ष सम
धर्मशाला। पालमपुर के पुराने बस स्टैंड से जुड़े टैक्सी ऑपरेटरों और दुकानदारों के रोजगार पर संकट गहरा गया है। इसके विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति पुराना बस स्टैंड पालमपुर ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

समिति ने वीरवार को उपायुक्त को शिकायत एवं मांगपत्र सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की। समिति ने समाधान के लिए नौ दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें न मानने पर 22 और 23 नवंबर को शांतिपूर्ण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष चंद्रकांत ने कहा कि पुराना बस स्टैंड सिर्फ टैक्सी ऑपरेटरों के रोजगार का केंद्र नहीं है। यहां वर्षों से दुकानें चला रहे परिवारों की आजीविका भी इसी पर निर्भर है। टैक्सियों और यात्रियों की आवाजाही से ही दुकानदारों का कारोबार चलता है। बस स्टैंड की व्यवस्था में किसी भी बदलाव का सीधा असर इन परिवारों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले एसडीएम पालमपुर, डीएसपी पालमपुर और पुलिस थाना पालमपुर को कई शिकायतें दी जा चुकी हैं। बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। समिति ने नगर निगम पालमपुर के साथ हुई बैठकों का पूरा रिकॉर्ड तलब करने की मांग की है। उन्होंने इन बैठकों में रखे गए प्रस्तावों और लिए गए निर्णयों की निष्पक्ष जांच का आग्रह किया है।
समिति ने संबंधित यूनियन के प्रस्ताव, रजिस्टर और बैठकों की कार्यवाही की जांच की भी मांग उठाई है। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि अधिकृत पदाधिकारियों की सहमति ली गई थी या नहीं। यह भी पता चलेगा कि किसी व्यक्ति या समूह को पूरे संगठन की ओर से सहमति देने का अधिकार था या नहीं।

चंद्रकांत ने बताया कि उपायुक्त ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इस दौरान धौलाधार टैक्सी यूनियन से राजकुमार, अजय, रवि, राजीव मनोज और स्थानीय कारोबारी अनिल कुमार महाजन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed