{"_id":"630a662f82bad56b99364f57","slug":"web-portal-launched-for-pong-displaced-people-will-get-financial-help-immediately-kangra-news-sml4197394197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंग विस्थापितों की सुविधा के लिए वेब पोर्टल का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौंग विस्थापितों की सुविधा के लिए वेब पोर्टल का किया शुभारंभ
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में पौंग बांध विस्थापितों को विवाह, मकान की मरम्मत, शिक्षा एवं चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पौंग बांध विस्थापित वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बेब पोर्टल पर पौंग बांध विस्थापित पवन कुमार पुत्र जय चंद निवासी गांव व डाकखाना ढसोली, तहसील जवाली को मकान की मरम्मत के लिए 12,500 रुपये, कुलदीप कुमार निवासी गांव कंडी, डाकखाना भुगनाड़ा, तहसील नूरपुर को उनकी बेटी की शादी के लिए 30,000, रक्षा देवी निवासी गांव सुघाल, डाकखाना भरमाड़, तहसील जवाली को उनकी बेटी की शादी के लिए 30 हजार की आर्थिक सहायता की ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान की गई।
इस पोर्टल साइट के आरंभ होने से विस्थापितों के आवेदन पत्रों को उपायुक्त (राहत एवं पुनर्वास), राजा का तालाब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा द्वारा वेब पोर्टल पर पंजीकृत कर ऑनलाइन उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा को प्रेषित कर दिया जाएगा। आवेदन पत्रों को उपायुक्त की ओर से ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि पोर्टल के आरंभ होने से लाभार्थियों के प्रार्थना पत्रों का समय पर निपटारा सुनिश्चित हो पाएगा। इसके साथ ही कागजी काम कम होगा एवं मामलों के निस्तारण में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार धीमान उपायुक्त (राहत एवं पुनर्वास), अक्षय मेहता तकनीकी निदेशक उपस्थित थे।