{"_id":"665e3aca94d17dde750abca4","slug":"we-were-waiting-for-rain-the-storm-came-a-cloud-of-dust-flew-on-the-roads-kangra-news-c-95-1-ssml1008-136514-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इंतजार बारिश का था आ गया अंधड़, सड़कों पर उड़ा धूल का गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इंतजार बारिश का था आ गया अंधड़, सड़कों पर उड़ा धूल का गुबार
Tue, 04 Jun 2024 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अचानक दोपहर को आए अंधड़ का सामना करना पड़ा। कांगड़ा शहर और इसके साथ सटे इलाकों में धूल-मिट्टी के गुबार उड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब तीन घंटे चले अंधड़ से शहर में वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक़्क़तें हुईं। कांगड़ा मैदान में खेल रहे युवा आए अंधड़ में मैदान छोड़ एक छत के नीचे आ गए।
वहीं, बाबा वीरभद्र मेले में स्टाल लगाए बैठे दुकानदारों को दुकानों की तिरपालों को संभालना मुश्किल हो गया। तेज हवाओं का असर कांगड़ा बाईपास पर देखने को मिला। यहां निर्माणाधीन फोरलेन के काम से वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतें हुईं। तेज अंधड़ से उड़ रही मिट्टी से उन्हें वाहन चलाने में परेशानी उठाना पड़ी। हालांकि तपती गर्मी में जहां लोग बारिश की आस लगाए बैठे थे वहां अंधड़ से उन्हें परेशानियां उठानी पड़ीं।