{"_id":"cec3b2e9c7b2c0aefc0fec97a4396740","slug":"water-supply-schemes-iph-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजनाओं की सफाई के लिए विभाग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजनाओं की सफाई के लिए विभाग सख्त
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर की भिरल और मौल खड्डों में उठी गंदगी की खबरों को लेकर अब आईपीएच विभाग सख्त हो गया है। लोगों को जाने वाली पेयजल योजनाओं में विभाग अब कतई गंदगी बर्दाश्त नहीं करेगा। इससे लिए जनता को भी अब कूहलों और खड्डों में गंदगी फैलने पर सजग होना होगा।
विज्ञापन
पेयजल योजनाओं को जांचने के लिए पालमपुर में वीरवार को धर्मशाला जोन के चीफ इंजीनियर अनिल वारी कई पेयजल योजनाओं, उनके स्तोत्रों और पालमपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जांच की। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों जनता को बेहतर पानी की सप्लाई देने के आदेश जारी किए। विभाग समय समय पर इन योजनाओं की जांच करें।
विज्ञापन
इसमें साफ सफाई कर हर कदम उठाए जाएं। पालमपुर में भिरल खड्ड के किनारे बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। लिहाजा, अब इस जगह पर एक ओर क्लोरीन वाटर टैंक बनाया जाएगा ताकि सीवरेज के पानी में गंदगी न हो।
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर अनिल वारी ने कहा कि उन्होंने पालमपुर उपमंडल का दौरा कर पेयजल योजनाओं को जांचा है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी दौरा किया है। पेयजल योजनाओं में गंदगी को रोकने के लिए जनता को अपने स्तर पर कदम उठाने होंगे। जनता पेयजल स्त्रोतों में गंदगी फैंकने के बजाए उसे अन्य चिन्हित स्थान पर फैंके।
इससे पेयजल योजनाओं कभी दूषित नहीं होंगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए है कि वे पेयजल योजनाओं की समय समय पर जांच करें। इस मौके पर एसई आरके महाजन, एक्सईन दिनेश लोहिया, एसडीओ त्रिलोक धीमान मौजूद रहे।