फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Water supply not available in many areas of Dharamshala city even on the third day

Kangra News: धर्मशाला शहर के कई क्षेत्रों में तीसरे दिन भी नहीं आया पानी

Sat, 30 Aug 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 Aug 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Water supply not available in many areas of Dharamshala city even on the third day
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी का दर्जा हासिल कर चुका धर्मशाला इन दिनों पानी के लिए तरस रहा है। शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में नल सूखे रहे, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कहीं थोड़ी देर के लिए सप्लाई दी गई, लेकिन वह जरूरत के आगे ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हुई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी का नाम केवल दिखावे के लिए रह गया है, क्योंकि यहां बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। बता दें कि धर्मशाला शहर की गज्ज खड्ड पेयजल योजना पिछले एक महीने से ठप है। वहीं, नड्डी, भटेहड़ और भागसूनाग पेयजल योजनाओं की पाइपलाइनें भी हाल की बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला के कोतवाली, रामनगर, शामनगर में पेयजल की आपूर्ति ही नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से बारिश के कारण पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं, लेकिन विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करने में नाकाम रहा है। शहर में लगे ट्यूबवैल और अन्य स्रोतों से लोगों को एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के कारण मरम्मत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने बताया कि नड्डी और भागसूनाग योजनाओं की लाइनों की मरम्मत का काम जारी है। शुक्रवार शाम तक कुछ सप्लाई बहाल कर दी गई है। यदि मौसम सामान्य रहा तो शनिवार से शहर में पेयजल आपूर्ति पटरी पर आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed