{"_id":"66590cc182caae8dce058ba4","slug":"water-from-32-drinking-water-schemes-dried-up-to-30-percent-kangra-news-c-95-1-ssml1020-136099-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 30 फीसदी तक सूख गया 32 पेयजल योजनाओं का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 30 फीसदी तक सूख गया 32 पेयजल योजनाओं का पानी
Fri, 31 May 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बढ़ती गर्मी के साथ जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। जिले में अभी तक 32 के करीब पेयजल योजनाओं को जलस्तर कम हो गया है। परियोजनाओं को जलस्तर कम होने से जिले के कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत भी शुरू हो गई है और लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा में जलशक्ति विभाग के सर्किल धर्मशाला में करीब 17 परियोजनाएं और नूरपुर सर्किल में 15 परियोजनाओं के जलस्तर में 25 से 30 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर अगले एक या दो सप्ताह गर्मी ओर अधिक पड़ती है तो ओर परियोजनाओं का जलस्तर भी कम हो सकता है।
धर्मशाला सर्किल के तहत इस समय उपमंडल धर्मशाला, देहरा और जससिंहपुर में पेयजल योजनाओं के जलस्तर में कमी आई है। इसके चलते यहां पर पानी की किल्लत शुरू हो गई है। वहीं, विभाग की ओर पानी की राशनिंग करना भी शुरू कर दिया है। जबकि सर्किल नूरपुर के तहत कोटला, जवाली और नगरोटा सूरियां में बढ़ती गर्मी के चलते परियोजनाओं पर असर पड़ा है। इसके कारण इन क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
जलशक्ति विभाग के सर्किल धर्मशाला के अधीक्षण अभियंता रंजीत चौधरी ने कहा कि बढ़ती गर्मी के साथ विभाग पेयजल योजनाओं के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। पेयजल की कमी के चलते लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो उसके लिए विभाग की ओर दूसरी योजनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करना शुरू कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पानी की बर्बादी न करें। न ही पेयजल का प्रयोग कार वाशिंग और गार्डनिंग में करें।