{"_id":"638506018a217714d8741871","slug":"waitlifting-kangra-news-sml4292501109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीनियर और जूनियर महिला वर्ग में कांगड़ा ने जीती वेटलिफ्टिंग ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीनियर और जूनियर महिला वर्ग में कांगड़ा ने जीती वेटलिफ्टिंग ट्रॉफी
विज्ञापन
अर्नी यूनिवर्सिटी इंदौरा में राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी मुख्यात?
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। अर्नी विश्वविद्यालय इंदौरा में 26 और 27 नवंबर को हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप करवाई गई। प्रतियोगिता में आठ जिलों से लगभग 220 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विवेक सिंह, कुलपति, अर्नी विश्वविद्यालय और विनय मोदी, एसडीएम, इंदौरा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर हिमाचल वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव डॉ. राज कुमार जमवाल ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के जूनियर, सीनियर और युवा वर्ग के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जूनियर, सीनियर और युवा वर्ग के तहत प्रतियोगिता हुईं। सीनियर वर्ग महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में ट्रॉफी जिला कांगड़ा ने जीती। दूसरे स्थान पर ऊना जिला रहा। जूनियर ग्रुप महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी विजेता ट्रॉफी कांगड़ा को मिली और दूसरे स्थान पर ऊना रहा। सीनियर ग्रुप पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विनर ट्रॉफी सोलन को मिली और दूसरे स्थान पर कांगड़ा रहा। जूनियर ग्रुप पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी विनर ट्रॉफी जिला कांगड़ा को मिली और दूसरे स्थान पर हमीरपुर रहा।
प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रदीप शर्मा, राजेश कुमार, नेशनल रेफरी डॉ. राज कुमार जमवाल, पवन पटियाल, सतीश धीमान, सतीश अवस्थी, अश्वनी अवस्थी, चंचल यादव, अमनदीप कौर, अर्शदीप कौर और शिवाली उपस्थित रहीं।