फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Waiting to take flight in the sky but the dreams remained unfulfilled.

Kangra News: आसमान में उड़ान का इंतजार, धरे रह गए अरमान

Mon, 12 Oct 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Waiting to take flight in the sky but the dreams remained unfulfilled.
बीड़ (कांगड़ा)। बरसात खत्म होने के बाद बीड़-बिलिंग में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो चुकी है लेकिन मौसम की बेरुखी ने रफ्तार थाम दी है। आमतौर पर इस समय आसमान में रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों का मेला लग जाता था। इस बार अब तक करीब 40 विदेशी पायलट ही लंबी दूरी (क्रॉस-कंट्री) की उड़ानों के लिए यहां पहुंचे हैं। वे भी मौसम खराब होने से मनमाफिक उड़ानें नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन

सप्ताहांत (वीकेंड) पर बीड़-बिलिंग में होटलों की ऑक्यूपेंसी लगभग 80 फीसदी तक दर्ज की गई। इसके बावजूद पैराग्लाइडिंग की हसरत लेकर पहुंचे पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी। हालांकि शनिवार को और रविवार सुबह कुछ उड़ानें संभव हुईं लेकिन ज्यादातर पर्यटक बिना उड़ान भरे ही लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

बरसात के बाद 15 से 20 दिन का समय पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे मुफीद माना जाता है, जब न अधिक ठंड होती है और न गर्मी। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फिलीपींस, कजाकिस्तान, रूस, बुल्गारिया और कनाडा सहित कई देशों के पायलट घाटी में डेरा डाले हुए हैं। कई अन्य पायलट मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बीड़-बिलिंग से जुड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड और खासियत
विश्व रिकॉर्ड: विदेशी पायलट फिलिप के नाम बीड़-बिलिंग से एक दिन में 281 किलोमीटर की सबसे लंबी उड़ान का रिकॉर्ड दर्ज है।
दुनिया में दूसरा स्थान: विश्व में सुरक्षित लंबी दूरी की उड़ानों के लिए केवल दो जगहें ही सबसे अनुकूल मानी जाती हैं। पहली अफ्रीका में और दूसरी एशिया में बीड़-बिलिंग।
विदेशी पायलटों की पसंद: इन दिनों जिन देशों में कड़ाके की ठंड होती है, वहां के पायलट लंबी दूरी की उड़ानों के लिए बीड़-बिलिंग को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed