फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vultures help prevent epidemics like rabies and plague: Experts

रेबीज और प्लेग जैसी महामारियों को रोकने में मददगार हैं गिद्ध : विशेषज्ञ

Sat, 28 Feb 2026 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 28 Feb 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
Vultures help prevent epidemics like rabies and plague: Experts
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रकृति के सफाई प्रहरी कहे जाने वाले गिद्ध न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि रेबीज और प्लेग जैसी घातक महामारियों को रोकने में भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने गिद्धों के इसी पारिस्थितिक और जनस्वास्थ्य संबंधी महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि गिद्धों के अस्तित्व पर मंडराता खतरा सीधे तौर पर मानव स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौतियां पैदा कर सकता है। कार्यशाला में संरक्षण जीवविज्ञानी क्रिस बाउडेन और डॉ. पर्सी अवारी ने बताया कि गिद्ध मृत पशुओं के अवशेषों को शीघ्रता से समाप्त कर देते हैं। यदि ऐसा न हो तो सड़ते हुए अवशेषों से रेबीज, तपेदिक (टीबी) और प्लेग जैसी जूनोटिक बीमारियां फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कांगड़ा जिले को गिद्धों की स्वस्थ आबादी के लिए एक सुरक्षित केंद्र बताया और यहां उपलब्ध प्राकृतिक आहार स्थलों के संरक्षण पर बल दिया। तकनीकी सत्र में सामने आया कि पशुओं के उपचार में उपयोग होने वाली कुछ दवाएं (जैसे डाइक्लोफेनाक और निमेसुलाइड) गिद्धों के लिए घातक साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने पशु चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे केवल गिद्ध-सुरक्षित विकल्पों को ही अपनाएं। कुलपति डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि प्रकृति के इस स्वच्छता प्रहरी को बचाने के लिए वैज्ञानिक समुदाय और आम जनता का समन्वित प्रयास आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed