{"_id":"68473927d76b3cbc8c070e2b","slug":"vivek-and-palak-became-winners-in-the-senior-category-of-chess-kangra-news-c-95-1-ssml1020-180591-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शतरंज के वरिष्ठ वर्ग में विवेक और पलक बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शतरंज के वरिष्ठ वर्ग में विवेक और पलक बनीं विजेता
Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
कांगडा में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
कांगड़ा। शतरंज क्लब कांगड़ा की ओर से राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। पुरुषों के वरिष्ठ वर्ग में धर्मशाला के विवेक शर्मा प्रथम, नादौन के विपन द्वितीय और चंबा के शिवम ठाकुर तृतीय रहे। महिला वर्ग में हमीरपुर की पलक ठाकुर प्रथम, नादौन की श्रेया गुलेरिया द्वितीय और जयसिंहपुर की हर्षिता ठाकुर तृतीय रहीं। अंडर-15 वर्ग में हमीरपुर की अर्निका ठाकुर प्रथम, कांगड़ा की अग्रणी शर्मा द्वितीय और कांगड़ा की अर्शिया चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-15 लड़कों मे चंबा के सक्षम सहगल प्रथम, सुंदरनगर के आरुष ठाकुर द्वितीय और ज्वालाजी के शौर्य बहल ने तृतीय रहे।
विशेष पुरस्कार में अंडर-7 में यशमित चौहान प्रथम, रुद्र द्वितीय और शिवेन शर्मा तृतीय रहे। अंडर-7 लड़कियों में काव्या प्रथम, सिरीशा द्वितीय, जबकि अंडर-11 में सर्वेश राणा प्रथम, प्रणव कपूर द्वितीय और कियान जैन तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा अंडर-11 लड़कियों में स्मायरा कपूर प्रथम, आकृति द्वितीय और मुस्कान कपूर तृतीय रहीं। समापन पर डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल के एमडी अगम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर कांगड़ा शतरंज क्लब के प्रधान संजय शर्मा, मुख्य सलाहकार प्रवीण शास्त्री, अचिन दीपक चुघ, विपन मेहरा, अजय जामवाल और आस्था आदि मौजूद रहे।