{"_id":"67f3e506a39f51829e06f027","slug":"vishal-wrestler-won-the-wrestling-match-kangra-news-c-95-1-ssml1020-172354-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विशाल पहलवान ने जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विशाल पहलवान ने जीता दंगल
Tue, 08 Apr 2025 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 08 Apr 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
दंगल की बड़ी माली के लिए तैयार पहलवान। -संवाद
राजा का तालाब (कांगड़ा)। श्री सिद्ध बाबा राजा राम महाराज का वार्षिक छिंज मेला सोमवार देर शाम पूजा-अर्चना और झंडे की रस्म के साथ संपन्न हो गया। रविवार को टमक की थाप से मेले का भव्य आगाज हुआ था। दो दिन और रात्रि तक टमक की गूंज से राजा का तालाब क्षेत्र गुंजायमान होता रहा।
छिंज मेले का शुभारंभ समाजसेवी पुनीत महाजन टिंकू की विशेष उपस्थिति में हुआ। मंदिर प्रांगण में बाबा राजा राम की पूजा-अर्चना के बाद दंगल कमेटी ने झंडे की रस्म अदा करते हुए अखाड़े में प्रवेश किया और रोमांचक कुश्तियों का सिलसिला शुरू हुआ। मेले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया।
छोटी माली में जग्गू पहलवान (बियानपुर, दीनानगर, पंजाब) और गोलू जुगियाल के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें गोलू पहलवान विजयी रहे। बड़ी माली की कुश्ती विशाल पहलवान (हिमाचल प्रदेश) और सन्नी पहलवान (बियानपुर, पंजाब) के बीच हुई, जिसमें विशाल पहलवान ने बाजी मारी। बड़ी माली के विजेता को 15,000 रुपये नकद और छोटी माली के विजेता को 9,000 रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर दंगल रैफरी की भूमिका राजिंदर शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम में मान सिंह, हरफूल सिंह, रणजीत सिंह, राय सिंह, शेर सिंह, शिवू जैलदार, पवन राणा, रविंद्र मिती, भानू सिंह, विक्रम बिट्टू, राजेश बिट्टू, साधु राम, प्रेम सिंह, देव राज, जरम सिंह, ज्ञान त्यागी, करनैल सिंह, छिंदू मन्हास सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।