फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vishal Sharma becomes President of Rotary Club Kangra.

Kangra News: विशाल शर्मा बने रोटरी क्लब कांगड़ा के अध्यक्ष

Tue, 11 Aug 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vishal Sharma becomes President of Rotary Club Kangra.
कांगड़ा। रोटरी क्लब कांगड़ा का पदग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। समारोह में विशाल शर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कृष्णा औल को सचिव बनाया गया। पदस्थापना अधिकारी विजय सहदेव ने अध्यक्ष और पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा।
विज्ञापन

समारोह में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रोटरी क्लब कांगड़ा के कार्य सराहे। विशाल शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष का पद संभालना उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने क्लब को अधिक सक्रिय और जन-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष आदर्श चिब और निवर्तमान सचिव हिमांशु तलवार ने नई टीम को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन प्रशांत भसीन ने किया।
विज्ञापन

---------
पांच नए सदस्य शामिल
समारोह के दौरान पांच नए सदस्यों को रोटेरियन के रूप में क्लब में शामिल किया गया। इनमें नवीन गुप्ता, डॉ. अक्षय, मोहित, अमित शर्मा और सक्षम गोयल शामिल हैं। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों तनिष्क गुप्ता, पूर्विका और मंथन डढवाल को उपलब्धियों और चयन के लिए सम्मानित किया गया। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक, सेवा भारती के राज्य अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और सुनील डोगरा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed