फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vipnesh Sharma of Naiharanpukhar became a member of NHAI

Kangra News: नैहरनपुखर के विपनेश शर्मा बने एनएचएआई के सदस्य

Mon, 29 Sep 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 05:17 AM IST
विज्ञापन
Vipnesh Sharma of Naiharanpukhar became a member of NHAI
परागपुर (कांगड़ा)। नैहरनपुखर निवासी विपनेश शर्मा को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पदोन्नति न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

विपनेश शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) परागपुर में हुई। उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई डीएवी चंडीगढ़ से पूरी की। इसके बाद पंजाब तकनीकी इंजीनियरिंग संस्थान से बी.टेक और एम.टेक की डिग्री हासिल की। उनके माता-पिता स्वरूप नारायण और उनकी पत्नी परागपुर में अध्यापक पद पर कार्यरत रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा पूरी करने के बाद विपनेश शर्मा ने एनएचएआई में कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम में तकनीकी निदेशक के रूप में कई चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया। अब सदस्य (परियोजनाएं) के रूप में वे राष्ट्रीय राजमार्गों की योजना, विकास और रखरखाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed