फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers of Kholi came out in protest against plastic bio-waste plant.

Kangra News: प्लास्टिक बायो वेस्ट प्लांट के विरोध में उतरे खोली के ग्रामीण

Sat, 05 Apr 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Kholi came out in protest against plastic bio-waste plant.
खोली पंचायत में खंड विकास अधिकारी के समक्ष प्लास्टिक बायो बेस्ट प्लांट की समस्या बताते ग्रामीण।
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा के तहत आते गांव खोली के सिंबल खोला में प्रस्तावित प्लास्टिक बायो वेस्ट प्लांट के विरोध में ग्रामीण उतर आए हैं। लोगों का कहना है कि यहां पर प्लास्टिक कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया में हानिकारक रसायन और गंद पैदा होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गांव के लोगों ने इस समस्या को खंड विकास अधिकारी कांगड़ा राजेश कुमार के समक्ष उठाया है और उन्हें एक मांगपत्र सौंपा है। लोगों ने उनसे गुहार लगाई है कि यहां पर इस प्लांट का निर्माण न किया जाए। लोगों का कहना कि प्लांट के लगने से प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण मिट्टी में मिल जाएंगे और बाद यही कण जमीन को बंजर बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में प्लास्टिक बायो वेस्ट प्लांट लगने से पंचायत की साफ-सफाई पर भी असर पड़ेगा और इससे क्षेत्र की आबोहवा पर असर पड़ेगा। इस प्लांट को यहां पर न लगाकर कहीं और स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

-कुलबंत सिंह, ग्रामीण

इस प्लांट को स्थापित करने के लिए अगर उपजाऊ भूमि का चयन कर लिया गया तो इस भूमि की गुणवत्ता तो खत्म हो जाएगी। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पुरुषोत्तम लाल, ग्रामीण

सिंबल खोला के बजाय इस प्लांट को किसी और स्थान पर लगाया जाए। खोली भीड़-भाड़ वाला गांव है। अगर सरकार को यह प्लांट लगाना ही है तो कहीं खुले स्थान पर और आबादी वाले क्षेत्र से दूर लगाना चाहिए।
-रोमन कुमार, ग्रामीण

मेरे एक वर्ष के कार्यकाल में खोली गांव का एक भी व्यक्ति ऐसी शिकायत लेकर नहीं आया, मगर जब प्लास्टिक बायो वेस्ट प्लांट लगाने का कार्य शुरू होने वाला है तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इस प्लांट के लगने से किसी को कोई परेशानी नहीं होगी, पर गांव के लोग मान नहीं रहे हैं। इस बारे में अब 9 अप्रैल को ग्राम सभा रखी गई है। उसमें ही फैसला लिया जाएगा कि यह प्लांट यहां पर लगाना या नहीं।

-राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी, कांगड़ा

खोली पंचायत में खंड विकास अधिकारी के समक्ष प्लास्टिक बायो बेस्ट प्लांट की समस्या बताते ग्रामीण।

खोली पंचायत में खंड विकास अधिकारी के समक्ष प्लास्टिक बायो बेस्ट प्लांट की समस्या बताते ग्रामीण।

खोली पंचायत में खंड विकास अधिकारी के समक्ष प्लास्टिक बायो बेस्ट प्लांट की समस्या बताते ग्रामीण।

खोली पंचायत में खंड विकास अधिकारी के समक्ष प्लास्टिक बायो बेस्ट प्लांट की समस्या बताते ग्रामीण।

खोली पंचायत में खंड विकास अधिकारी के समक्ष प्लास्टिक बायो बेस्ट प्लांट की समस्या बताते ग्रामीण।

खोली पंचायत में खंड विकास अधिकारी के समक्ष प्लास्टिक बायो बेस्ट प्लांट की समस्या बताते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed