फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers came out in protest against the proposed Sub Judge Court complex

Kangra News: प्रस्तावित सब जज कोर्ट परिसर के विरोध में उतरे ग्रामीण

Sat, 01 Feb 2025 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers came out in protest against the proposed Sub Judge Court complex
जयसिंहपुर। जयसिंहपुर चौगान मैदान में प्रस्तावित सब जज कोर्ट परिसर के निर्माण को लेकर शुक्रवार को पंचायत प्रधान कृष्णकांत धीमान की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान लोगों ने जयसिंहपुर चौगान में किसी भी प्रकार के ढांचागत निर्माण न होने को लेकर गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के चौगान का उपयोग निर्माण कार्यों के लिए होता रहा तो भविष्य में यह ऐतिहासिक मैदान सिकुड़ कर रह जाएगा।
विज्ञापन

जयसिंहपुर के महाल कछाल जग्गियां मेंसब जज कोर्ट के नाम आठ कनाल जमीन ट्रांसफर हुई है, इसके बावजूद चौगान मैदान में सब जज कोर्ट का निर्माण करना हैरानीजनक है। इस अवसर पर जयसिंहपुर व्यापार मंडल के प्रधान अभिषेक सूद सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed