फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Irregularities in DDS accounts at Kepard Bank; Branch Manager transferred.

Kangra News: केपार्ड बैंक में डीडीएस खातों में गड़बड़ी, शाखा प्रबंधक ट्रांसफर

Sat, 26 Sep 2026 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in DDS accounts at Kepard Bank; Branch Manager transferred.
बरियाल (कांगड़ा)। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास (केपार्ड) बैंक की नगरोटा सूरियां शाखा में दैनिक जमा योजना (डीडीएस) खातों में अनियमितताओं के चलते शाखा प्रबंधक अभिषेक धीमान को हटा दिया है। बैंक प्रबंधन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से धर्मशाला मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाखा कार्यालय में 11 प्रभावित खाताधारकों द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायतों के बाद प्रबंधन ने यह कड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। जांच में कई खाताधारकों ने अपनी जमा पूंजी में भारी अंतर देखा। प्रभावित ग्राहकों का आरोप था कि उनके डीडीएस खातों में नियमित रूप से राशि जमा करवाने के बावजूद बैंक रिकॉर्ड में वह रकम दर्ज नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

देखते ही देखते 11 ग्राहक लामबंद हो गए और उन्होंने शाखा परिसर में जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्राहकों ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई। विवाद बढ़ता देख बैंक के महाप्रबंधक अनिल कुमार और निदेशक जगमेल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आक्रोशित ग्राहकों को शांत करवाया और उनकी एक-एक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना। ग्राहकों की मांग पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि डीडीएस कलेक्शन का काम देख रहे एजेंट अविनाश कौंडल के खिलाफ नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी में औपचारिक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवाई जाएगी। बैंक प्रबंधन ने खुलासा किया कि संबंधित कलेक्शन एजेंट पिछले करीब एक माह से बिना किसी पूर्व सूचना के बैंक से नदारद चल रहा है।
मामले की जांच के लिए धर्मशाला मुख्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार, अश्वनी शर्मा और विवेक की तीन सदस्यीय टीम शाखा पहुंच चुकी है। जांच दल ने बताया कि मामले की करीब 70 प्रतिशत विभागीय जांच पूरी कर ली गई है। टीम बैंक के आधिकारिक लेजर, कंप्यूटर रिकॉर्ड, डीडीएस रसीदों और ग्राहकों की पासबुक की प्रविष्टियों का गहनता से मिलान कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि शेष 30 प्रतिशत जांच भी आगामी एक सप्ताह के भीतर मुकम्मल कर ली जाएगी।

जांच अधिकारियों ने खाताधारकों को आश्वस्त किया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही प्रभावित ग्राहकों की गाढ़ी कमाई की पूरी राशि सुरक्षित लौटाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ग्राहकों ने मांग की है कि जांच की अंतिम रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और पुलिस प्राथमिकी की प्रतिलिपि भी उन्हें उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed