{"_id":"68d6f58551f0ce910c00b61f","slug":"video-of-mahila-pradhans-protest-at-the-police-station-gate-goes-viral-kangra-news-c-95-1-ssml1021-198150-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: थाना के गेट पर महिला प्रधान के धरने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: थाना के गेट पर महिला प्रधान के धरने का वीडियो वायरल
Sat, 27 Sep 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव के तहत एक पंचायत की महिला प्रधान का वीरवार रात को थाने के बाहर धरने पर बैठने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला प्रधान ने आरोप लगाया है कि पुलिस टीम ने उसकी पंचायत में पहुंचकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया है।
वहीं, शुक्रवार को डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर हर पहलू की जांच की है। इस दौरान उन्होंने पाया कि महिला प्रधान के साथ किसी प्रकार का दुव्यर्वहार नहीं हुआ है।
इस संबंध में डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वह स्वयं शुक्रवार को मौके पर गए थे और हर तथ्य की जांच की है। उन्होंने बताया कि जिस पंचायत का लड़ाई झगड़े का मामला है, पुलिस वहां पर भी हर पहलू पर निष्पक्षता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर पंचायत की प्रधान का कहना है कि उनके गांव में जो लड़ाई-झगड़ा हुआ है, वह उनके सामने हुआ है और वह मौके पर मौजूद थीं। पुलिस को जब फोन किया तो वह समय पर न पहुंचकर दो घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसके साथ दुव्यर्वहार किया।