फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   VHP workers roared in Dehra, recited Hanuman Chalisa in Mini Secretariat

Kangra News: देहरा में गरजे विहिप कार्यकर्ता, मिनी सचिवालय में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Thu, 19 Sep 2024 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 19 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
VHP workers roared in Dehra, recited Hanuman Chalisa in Mini Secretariat
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देवभूमि संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेशभर में हिंदू समाज जागरूक करने के अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद (विहिप) संगठनात्मक जिला देहरा के सदस्यों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान बिना पंजीकरण रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उन्होंने मिनी सचिवालय में प्रशासन को ज्ञापन सौंपने से पहले हनुमान चालीसा पाठ किया। विहिप के विभाग सत्संग प्रमुख एवं जिला देहरा सह पालक अधिकारी पवन बजरंगी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि देवभूमि हिमाचल में बाहरी क्षेत्रों से बिना पंजीकरण रह रहे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की पहचान एक शांतिप्रिय और सांप्रदायिक सद्भाव वाले सुंदर राज्य के तौर पर रही है, लेकिन पिछले लगभग दो दशकों से प्रदेश की जनसांख्यिकी में षड्यंत्र पूर्वक परिवर्तन करने के प्रयास किए जा रहे है। पवन बजरंगी ने दावा किया कि पिछले लगभग दो दशकों के दौरान बाहरी राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में एक विशेष समुदाय के लोग यहां लाकर बसाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सांप्रदायिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, शामली, बिजनौर और साथ लगते उत्तराखंड के तराई क्षेत्र से भी विशेष समुदाय के लोग यहां आकर स्थायी रूप से बस रहे हैं। इसलिए सरकार इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सुशील शर्मा, मनोज शर्मा और जसबीर गुलेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed