फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Various competitions were conducted on National Voters' Day

Kangra News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर करवाईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Various competitions were conducted on National Voters' Day
रैहन (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलोहड़ा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह उपमंडल स्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर निर्वाचन विभाग जवाली की ओर से मतदान का महत्व विषय में अनेक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनाने, मतदान के महत्व और निर्वाचन आयोग के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी विचित्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करना स्वस्थ लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर जीवन भर मतदान में हिस्सा लें और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय सहित अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed