फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jawalamukhi Shani Dev Temple Idol Vandalism Accused Arrested

कांगड़ा: ज्वालामुखी के शनिदेव मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद फरार था आरोपी, पुलिस ने 10 घंटे में दबोचा

Thu, 08 Oct 2026 09:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 Oct 2026 09:26 AM IST
सार

ज्वालामुखी की गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर में हुए विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कबूल की है। पुलिस अब मामले में अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jawalamukhi Shani Dev Temple Idol Vandalism Accused Arrested
ज्वालामुखी वार्ड 5 में तोड़ी गई शनिदेव व भैरव बाबा की मूर्तियां वार्ड 9 में तोड़ा गया शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ज्वालामुखी नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच स्थित गणेश कॉलोनी के शनिदेव मंदिर में मंगलवार रात शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 10 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेंद्र उर्फ विक्की निवासी रैखा, तहसील ज्वालामुखी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना की रात वह नशे की हालत में था और घर में उसका विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में उसने मंदिर पहुंचकर मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शुरू हुआ सर्च अभियान
बुधवार सुबह मंदिर में मूर्तियां खंडित मिलने के बाद क्षेत्र में लोगों में रोष फैल गया। इसी दौरान वार्ड नंबर नौ स्थित शिव मंदिर में भी तोड़फोड़ की सूचना सामने आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक ज्वालामुखी बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाने के बाद पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति मिल गया। उसे पूछताछ के लिए थाना ज्वालामुखी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक पूछताछ में उसने मंदिर में तोड़फोड़ की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


सीसीटीवी से नहीं मिली खास मदद
पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच में कोई खास मदद नहीं मिल पाई। इसके बावजूद पुलिस को मिली सूचना और लगातार चलाए गए सर्च अभियान के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे केवल घरेलू विवाद और गुस्सा ही कारण था या इसके पीछे कोई अन्य पहलू भी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने वारदात अकेले की या इसमें कोई और व्यक्ति शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष सोमकरण शर्मा, उपाध्यक्ष दीप्ति शर्मा और पार्षद नीरज शर्मा भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर का जायजा लिया और स्थानीय लोगों व पुजारी से घटना की जानकारी ली। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। श्रद्धालुओं ने भी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग उठाई। मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थल पर इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

एसपी देहरा ने कही ये बात
एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि प्राचीन शनिदेव मंदिर में मूर्तियां खंडित किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और पूछताछ के बाद मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आएगी। एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विहिप ने जताया रोष
मूर्तियां खंडित किए जाने की घटना पर विश्व हिंदू परिषद ने भी रोष जताया है। विहिप के प्रांत मंदिर एवं अर्चक-पुरोहित प्रमुख कुलदीप राणा ने कहा कि धार्मिक स्थलों और देवी-देवताओं की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। विहिप के संगठनात्मक जिला देहरा की ओर से प्रशासन और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की गई। जिला देहरा अध्यक्ष मदन, जिला मंत्री बनीष शर्मा, मंदिर अर्चक-पुरोहित प्रमुख हिमांशु, कांति शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed