{"_id":"622656ad6ba6ee290c2153e1","slug":"vaccine-wastage-will-stop-refrigerated-vaccine-van-handed-over-to-the-administration-kangra-news-sml4018552138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलगेट पामोलिव लिमिटेड कंपनी ने भेट की रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलगेट पामोलिव लिमिटेड कंपनी ने भेट की रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन वैन
विज्ञापन
कॉलगेट पामोलिव लिमिटेड कंपनी ने भेट की रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन वैन।
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। कोलगेट पामोलिव लिमिटेड के प्रतिनिधि लोकेश मनोचा व विनोद धीमान ने कंपनी की तरफ से कांगड़ा जिला प्रशासन को रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन वैन मुहैया करवाई। यह वैक्सीन वैन जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी। डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह वैन राज्य की पहली प्री फैब्रिकेटेड वैक्सीन वैन है, जिसकी सहायता से अब वैक्सीन की वेेस्टेज को रोका जा सकेगा और वैक्सीन की कोल्ड चेन को भी मेंटेन रखा जा सकेगा।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान अगस्त 2021 में डीसी कांगड़ा से कुछ जरूरी सामान केबारे में चर्चा हुई थी। इसके बाद कोलगेट पामोलिव लिमिटेड की प्रतिनिधि पूनम शर्मा से संपर्क किया गया। उनके प्रयासों से जिला कांगड़ा को कंपनी की तरफ से पौने दो करोड़ का सामान दिया गया। इसमें रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन वैन, 160 फॉलर बेड, 60 आईसीयू बेड, दो अल्ट्रासाउंड मशीन, 3 एक्सरे मशीन, तीन बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर व तीन हीमेट्रोलॉजी एनालाइजर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों को सिविल अस्पताल शाहपुर, देहरा, जवाली, बैजनाथ, नूरपुर व इंदौरा के अस्पतालों में स्थापित किया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने कंपनी के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर जोनल अस्पताल धर्मशाला के एमएस डॉ. राजेश गुलेरी, जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सौरभ रतन आदि भी उपस्थित रहे।