{"_id":"669d9b3c83d8d67ca20e0984","slug":"uproar-over-the-death-of-a-married-woman-mothers-side-said-it-was-murder-husband-mother-in-law-and-father-in-law-arrested-kangra-news-c-95-1-ssml1021-140876-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विवाहिता की मौत पर हंगामा, मायका पक्ष बोला-हत्या हुई, पति, सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विवाहिता की मौत पर हंगामा, मायका पक्ष बोला-हत्या हुई, पति, सास-ससुर गिरफ्तार
Mon, 22 Jul 2024 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
भरवाना महिला की मौत पर प्रदर्शन करते मायका पक्ष के लोग। संवाद
पंचरुखी/पालमपुर (कांगड़ा)। विकास खंड पंचरुखी की पंचायत भरवाना के गांव लमेहड़ में एक महिला फंदे पर लटकी मिली। रविवार सुबह इसको लेकर मायका पक्ष ने प्रदर्शन किया और ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए। इस दौरान मायका पक्ष ससुराल के आंगन में शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ा रहा। हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर मायके में महिला का अंतिम संस्कार करवाया। वहीं, पुलिस ने मायका पक्ष के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर महिला के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर 34 वर्षीय महिला घर में फंदे पर लटकी मिली।
सुसराल पक्ष ने बताया कि इसकी सूचना महिला के मायका पक्ष को दी और बद्दी में नौकरी कर रहे पति को भी बुलाया। सूचना मिलते ही मायका पक्ष सुसराल में पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाए कि उनकी बेटी ने फंदा नहीं लिया है, उसे मारा गया है। इस दौरान मायका पक्ष में काफी आक्रोश छा गया। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया, जिसका रविवार को पालमपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। महिला अपने पीछे पांच साल, तीन और छह महीने के बच्चे छोड़ गई है।
मां और भाई ने कहा- तंग करते थे ससुराल वाले
मृतका के मां और भाई का कहना था कि सुसराल वाले पहले भी उनकी बेटी को तंग करते थे। इसी वजह से कई बार उन्हें समझाया बुझाया गया, लेकिन वे नहीं माने और उनकी बेटी को मार दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मृतका की सास सीना देवी, ससुर संसार चंद और पति नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।
नंदलाल शर्मा, थाना प्रभारी, पंचरुखी
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
लोकेंद्र सिंह नेगी, डीएसपी पालमपुर